Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुंगेली के स्कूल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से छात्रा घायल

मुंगेली।  स्कूल में आज एक बड़ा हादसा हो गया। पढ़ाई के दौरान स्कूल की छत का हिस्सा टूटकर छात्राओं के ऊपर गिर गया। घटना में कुछ छात्राएं घायल है। घटना मुंगेली जिले की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शाला बरदुली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया।

कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे तीसरी कक्षा की दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में एक छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई और उसका सिर फट गया, जबकि दूसरी छात्रा भी घायल हुई है।

घटना के तुरंत बाद दोनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्रारंभिक उपचार किया गया। फिलहाल एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन जर्जर हालत में है और कई बार इसकी मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्य नहीं हुआ। हादसे के बाद अभिभावकों में गुस्सा है और उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।