Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खेत में काम के दौरान बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हार्वेस्टर चालक समेत तीन लोग, इलाज जारी

बिलासपुर।  रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में खेत में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हार्वेस्टर मशीन में डीजल भरने के दौरान पंजाब के हार्वेस्टर चालक समेत तीन लोग करंट की चपेट में आ गए, जिससे सभी बुरी तरह झुलस गए. तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है.

जानकारी के अनुसार, गढ़वट गांव में पंजाब से आया हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह खेत में डीजल भर रहा था, साथ में उसका साथी सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान मशीन के पास से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी. ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से अचानक करंट फैल गया. सभी करंट की चपेट में आने से झुलस गए.

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें फौरन रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. उन्होंने खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और बिजली विभाग से इसे हटाने की मांग की है.