Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में बड़ा हादसा, दो बच्चों के डूबने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के तेलीबांधा तालाब में दो बच्चों के डूबने की खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तभी ये हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज थाना तेलीबांधा क्षेत्र में सामने आया। बताया जा रहा है कि आज दोपहर कुछ बच्चे तेलीबांधा तालाब में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बच्चे गहराई में चले गये और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गोताखोरों की मदद से बच्चों की तालाब में खोजबीन की जा रही है। बच्चे कहा के रहने वाले थे, किनके साथ तालाब में नहाने पहुंचे थे। पुलिस इन सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है।