Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत

बालोद।  दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में स्थित श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया. बीती रात काम करने के दौरान 50 फीट ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. ऊंचाई से गिरने के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

हादसे के बाद प्लांट में तनाव, हड़ताली मजदूरों पर मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय श्रवण चौहान के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था. घटना के बाद प्लांट में तनावपूर्ण माहौल बन गया. काम से निकाले गए हड़ताल पर बैठे मजदूरों पर आरोप है कि उन्होंने प्लांट में घुसकर दूसरे राज्यों से आए मजदूरों से मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.

थाना प्रभारी तुलसिह पट्टावी ने बताया कि मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया गया है. आगे की कार्रवाई कल की जाएगी. मजदूर यूनियन और प्लांट प्रबंधन के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत किया है. फिलहाल माहौल नियंत्रण में है.