Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ACB की बड़ी कार्रवाई : RES विभाग के उप अभियंता 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, तालाब निर्माण की रिपोर्ट के बदले की थी पैसों की डिमांड

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के RES विभाग के उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला प्रेमनगर जनपद पंचायत नवापारा खुर्द का है।

जानकारी के अनुसार, नवापारा खुर्द निवासी विशंभर सिंह ने मत्स्य विभाग के तहत तालाब निर्माण कराया था। निर्माण कार्य का मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जिसके बाद विशंभर सिंह ने पैसे की डिमांड करने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और बुधवार को आरोपी अधिकारी को रिश्वत की राशि लेते हुए प्रार्थी के निवास पर गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।