Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अभी लागू नहीं हुई है महतारी वंदन योजना, झांसे में आकर आवेदन करने वाली महिलाएं सावधान

रायपुर- महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने फार्म भरवाने के नाम पर महिलाओं से वसूली का सिलसिला थम नहीं रहा है। यह सिलसिला चुनाव के पहले से जारी है। राजधानी के फाफाडीह,रमन मंदिर इलाके से पार्षद ने एक महिला को गंज पुलिस के हवाले भी किया था। कल शुक्रवार को राजधानी उत्तर के पॉश इलाके के एक मंदिर में फार्म जमा करने को लेकर भारी भीड़ जमी रही।

प्रदेश भर से मिल रही वसूली की शिकायतों पर संचालक महिला बाल विकास विभाग के जिलाधिकारियों के साथ सभी कलेक्टरों, को पत्र भेजकर कर आगाह किया है । संचालक तूलिका प्रजापति ने पत्र में कहा है कि महतारी यन्दन योजना के अंतर्गत पात्र / चयनित विवाहित महिलाओं को रू. 1000/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जानी है। इस संबंध में बताया जा रहा कि अभी महतारी वन्दन योजना लागू नहीं की गयी है तथा लागू करने की प्रक्रिया निर्णयाधीन है। योजना लागू किए जाने की स्थिति में विभाग द्वारा बनाए गए वेब पोर्टल में विभागीय अमले के माध्यम से ही फार्म भरे जाएंगे तथा लाभ दिए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

ऐसे अनेक प्रकरण प्रकाश में आए है, जिसमें अनाधिकृत लोगो के द्वारा महिलाओं से सम्पर्क कर महतारी वन्दन योजना से लाभ दिलाए जाने के फार्म उपलब्ध कराए जा रहे है एवं लाभ दिलाने राशि ली जा रही है. जो कि पूर्णतः धोखाधड़ी का प्रकरण है। ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते है तो तत्काल नियमानुसार विधिसम्मत कार्यवाही की जाए। विभाग से इस योजना का निःशुल्क लाभ दिया जाएगा।