Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजन 07 मार्च को राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन

रायपुर-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर 07 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे ऑनलाईन जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में प्रथम बार राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय हितग्राहियों से बात कर योजना के लाभ के बारे में चर्चा करेंगे। महिलाओं के खाते में राशि का भुगतान ऑनलाईन डी.बी.टी. मोड के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1000 रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 07 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग की संचालक तुलिका प्रजापति के द्वारा सभी कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को महतारी वंदन सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देश में कार्यक्रम के प्रदेश में सीधा प्रसारण के लिए राज्य मुख्यालय से सभी जिला मुख्यालयों, ब्लाक मुख्यालय और नगरीय निकायों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिंक करने कहा गया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, नगरीय निकाय के प्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का विक्रय हेतु स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के संकल्प भी लिया जाएगा।