Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महाराष्ट्र पुलिस को मिली तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड, फैजान खान को लेकर मुंबई रवाना हुई टीम

रायपुर।     शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार फैजान खान को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है. कोर्ट ने फैजान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है. महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि उन्हें फैजान के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने फैजान खान को पंडरी इलाके से आज सुबह गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रायपुर कोर्ट में पेश किया. मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैजान खान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंपा है.

बता दें कि फैजान खान पर 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस को कॉल कर शाहरुख खान से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को 16 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था, लेकिन पुलिस ने उसे आज ही गिरफ्तार कर लिया है.