Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जन-जन के मन में कमल खिल हुआ है, आगामी उपचुनाव में भी कमल ही खिलेगा: सुनील सोनी

रायपुर।   रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुनील सोनी ने आज आरडीए चौक टिकरापारा से सांई उद्यान टैगोर नगर तक जनसंपर्क किया। इस दौरान वे टिकरापारा में गौरी-गौरा विसर्जन कार्यक्रम और जैतू साव मठ और नागरीदास मंदिर में गोवर्धन पूजा/अन्नकूट महोत्सव में भी शामिल हुए।

साथ ही उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण ने लंबे समय से अटूट विश्वास के साथ जो आशीर्वाद और समर्थन भाजपा को दिया है उसी का परिणाम यहां तेज विकास के रुप में दिखाई दे रहा है और इस उपचुनाव के बाद प्रगति की यह गाड़ी अब दोगुनी तेजी से चलने वाली है।

लंबे समय से बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक और कैबिनेट मंत्री के रुप में रायपुर दक्षिण समेत प्रदेश की सेवा की है और आज सांसद के रुप में संसद में क्षेत्र की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं इसलिए रायपुर दक्षिण की जनता भाजपा की साफ़ नियत और जनसेवा की भावना से भली भांति परिचित है, कांग्रेस की सरकार में पिछले 5 वर्षों का कुशासन भी छत्तीसगढ़ ने देखा है और आज सँवरते और विकसित होते छत्तीसगढ़ को भी देख रही है इसलिए जनता के मन में ज़रा भी कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है और मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि इस बार भी रायपुर दक्षिण की जनता भाजपा के साथ है और यहां कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता।

पहले भी मुझे महापौर और सांसद के रुप में रायपुर की सेवा का अवसर मिला है और इस समय भी जनसंपर्क के दौरान जितना उत्साह जनता में दिखाई दे रहा है, क्षेत्र के लोगों से मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है उसे देखकर मैं विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि रायपुर दक्षिण में कमल खिलने जा रहा है।