Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोरमी नगर पालिका चुनाव : नामांकन रैली में बीजेपी ने दिखाई ताकत, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में 18 पार्षद और अध्यक्ष प्रत्याशी ने भरा नामांकन

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में नगर पालिका चुनाव को लेकर कल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में बीजेपी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा सहित 18 पार्षद प्रत्याशियों ने आज गर्मजोशी के साथ नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान नगर के फव्वारा चौक से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली के रूप में बाजे-गाजे के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने आम लोगों से आशीर्वाद लेते हुए नामांकन भरने के लिए पहुंचे. जहां उपमुख्यमंत्री साव की मौजूदगी में 18 पार्षद सहित अध्यक्ष प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया. जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस नामांकन रैली में शामिल हुए.

वहीं अध्यक्ष पालिका प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने भी लोरमी नगर पालिका सीट अच्छे मतों से जीतने की बात कही है. इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी नगर पंचायत को इस वर्ष नगर पालिका का दर्जा भी बीजेपी ने दिलाया है. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक लोरमी की जनता के लिए विकास के कुछ काम नहीं किए, पिछले 1 साल में जितने विकास के काम हुए हैं उतने कभी नहीं हुए हैं, जितना पिछले 50 सालों में काम नहीं हुआ है, उतना पिछले 1 साल में काम हुआ है और यह तो अभी केवल थोड़ा सा काम दिखा है. जो अन्य स्वीकृत काम हैं, वह जब मूर्त रूप लेगा, तब लोरमी की दशा और दिशा बदलते हुए दिखेगी. लोरमी की जनता को विकास चाहिए और यह केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है. इस दौरान उन्होंने लोरमी की जनता के भरपूर आशीर्वाद और समर्थन को लेकर इस बार भी नगर पालिका सीट जीतने का दावा किया है.

लोरमी नगर पालिका क्षेत्र के 18 वार्डों में कुल 15,220 वोटर हैं, जिसमें 7,478 पुरुष सहित 7,742 महिला वोटर शामिल हैं, जो 18 पार्षद सहित नगर पालिका अध्यक्ष के भाग्य का फैसला करेंगे. हालांकि कांग्रेस के अनिल दास और बीजेपी के सुजीत वर्मा के द्वारा प्रचार-प्रसार जोरों पर शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार शुरू कर चुके हैं. बता दें बिलासपुर के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू भी लोरमी विधानसभा के पूर्व संसदीय सचिव रहे हैं, इसके अलावा वर्तमान में बिलासपुर के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, हालांकि यह 15 फरवरी को मतगणना के दौरान ही स्पष्ट होगा कि लोरमी के नगर पालिका के इस बार पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष कौन होंगे? इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.