Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रास्ता रोककर लोगों से लूटपाट, एक युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर- लोगों का रास्ता रोककर लूट करने वाले 4 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं. सुनसान सड़क पर राहगीरों का रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले आरोपियों के पास से मोबाइल, सोने का लॉकेट और नगदी जब्त की गई है.

जानकारी के मुताबिक, बिरकोना रोड सरकंडा में रहने वाले मनोज कुमार साहू ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट लिखाई कि बीते 2 जून को वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था. वहां से 3 जून की तड़के 3.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था. करीब 4 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था. तभी अशोक नगर निवासी मार्टिन ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ उसे बीच रस्ते में रोक लिया और मोबाइल, 3835 रुपये नगदी और गले में पहने सोने का लॉकेट को लूट लिया. मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की. इस दौरान नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान और उनके 2 अन्य नाबालिग सहयोगियों को पकड़ा. सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.