Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लंबी दूरी का रेल सफर आज से हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया

रायपुर। भारतीय रेल ने ट्रेनों के किराये में बदलाव किया है, जो शुक्रवार से लागू हो गया. 215 किलोमीटर से ज्यादा के यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे. वहीं उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट धारकों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बता दें कि 21 दिसंबर को मंत्रालय ने ट्रेनों के किरायों में 26 दिसंबर से बढ़ोतरी की घोषणा की थी. साल में यह दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले जुलाई में यात्री किराए वृद्धि देखने को मिली थी.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी साधारण ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है. 216 से 2,250 किमी तक के किराये में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किमी और एसी में 2 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ा है. राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत समेत अन्य विशेष ट्रेनों में भी श्रेणी के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी. उन लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, जिन्होंने 26 दिसंबर से पूर्व टिकट बुक किया है.

कितना बढ़ेगा किराया ?

  • 215 किलोमीटर तक दूरी में कोई वृद्धि नहीं
  • 216 से 750 किलोमीटर की दूरी में 5 रुपये की वृद्धि
  • 751 से 1250 किलोमीटर की दूरी में 10 रुपये की वृद्धि
  • 1251 से 1750 किलोमीटर की दूरी में 15 रुपये की वृद्धि
  • 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी में 20 की वृद्धि