Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के कल्याणकारी कार्य प्रेरणादाई : अरुण साव

रायपुर।       उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज कोरबा के दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर ने पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए। कुओं और सड़कों का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग स्थापित किया। उन्होंने बेटी, बहू, मां, कुशल प्रशासक और सेनापति का दायित्व बखूबी निभाया। इंदौर में 28 साल के शासन में उन्होंने सांस्कृतिक विरासत की नींव डाली। लोक कल्याण के अनेक कार्य किए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल भी लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में कहा कि समाज को लोक कल्याण का कार्य आगे आकर करना चाहिए। इसके लिए एक-एक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपनी सीमाओं से बाहर जाकर पूरे देश में लोक कल्याण के कार्य किए। श्री साव ने कहा कि देश के लोगों के पुरुषार्थ के कारण ही भारत दुनिया में महान था। पुरुषार्थ से ही कोई देश और समाज महान बनता है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर ने अपने जीवन काल में ये कर दिखाया। समारोह में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज झा, मुख्य वक्ता वर्णिका शर्मा और कोरबा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत के औद्योगिक विकास, डिजिटल इंडिया, डेवलपमेंट ऑफ मनी, कॉमर्शियल सिटी, कृषि सहित अन्य जानकारी दी गई।