Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 : पुलिस और जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, एसपी बोले – चुनाव के लिए हैं तैयार

रायपुर-  लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने राजधानी के पुलिस ग्राउंड में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसपी संतोष सिंह भी शामिल हुए. दो दलों में पुलिस और ज़िला प्रशासन की टीम को रवाना किया गया.

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया, आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. आज फ्लैग मार्च निकालकर पूरी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया. रायपुर एसपी संतोष सिंह ने बताया, जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है. फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी दिखाना है. साथ ही बदमाशों में भी गड़बड़ी करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई का संदेश पहुंचाना है.

कलेक्टर ने कहा, जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव की तैयारियां सतर्कता से शुरू कर दी गई है. जिले में निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे. एसपी संतोष सिंह ने बताया, राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है, जो आगे चलकर समय-समय पर सबडिविजन और तहसील स्तर पर भी होगा. फ्लैग मार्च से ये संदेश दिया जाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है.