Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 : बस्तर में निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग ने किया पुख्ता इंतजाम, सुरक्षा के लिए 60 हजार जवान रहेंगे तैनात…

रायपुर- लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बस्तर में होने वाले चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि 196 संवेदनशील मतदान केंद्र है, जिसकी सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सजग है. वहीं पूरे बस्तर में 300 कंपनियां तैनात की गई हैं. पिछले एक हफ्ते से 60 हजार जवान तैनात हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बस्तर सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके लिए 1961 मतदान केंद्र में मतदाता मतदान करेंगे. बस्तर लोकसभा में कुल 14 लाख 72 हज़ार 207 मतदाता हैं. लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभाओं में सुबह 7 से 3 बजे तक, वहीं बस्तर और जगदलपुर में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं 800 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी.