Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव 2024: समाज प्रमुखों से मिले सीएम साय, मांगा समर्थन, सरोज पांडेय को दी शेरनी की संज्ञा

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तूफानी चुनावी दौर कर रहे हैं. इस कड़ी में आज कोरबा में पचास से ज्यादा समाज के प्रमुखों के साथ लंबी चर्चा की. सीएम साय ने सभी समाज के प्रमुखजनों से कहा कि कोरबा की जनता सौभाग्यशाली है, जो सरोज पांडेय जैसी योग्य प्रत्याशी मिली है. उन्होंने सरोज पांडेय को शेरनी की संज्ञा दी.

सीएम साय ने समाज प्रमुखों से पीएम मोदी के दस साल के कामकाज की चर्चा करते हुए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने को देश की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर समाज की तरक्की की सदैव चिंता की है. अपनी सरकार पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम समय में जनहित के फैसले लिए हैं, त्वरित निर्णय की ये गति सतत जारी रहेगी.

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 4 सीटों पर मतदान हो चुका है, शेष सीटों पर 7 को मतदान होना है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी 11 सीटों पर हम जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के गरीबों की चिंता दिन रात करते हैं. बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री उनके साथ उन्हे काम करने का जब मौका मिला तो मोदी के देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की ललक को उन्होंने नजदीक से देखा. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू उपस्थित थे.