Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने पूर्व सीएम बघेल पर साधा निशाना, मांगे सवालों के जवाब…

रायपुर- भाजपा के राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे ने राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस ली. इसमें उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा. पत्रकारवार्ता में उन्होंने केरल के कांग्रेस नेताओं का गौ हत्या का वीडियो दिखाकर भूपेश बघेल से सवाल किए और जवाब मांगा. इस तरह कोलकाता के कांग्रेस नेता का उल्लेख भी किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सनातन धर्म पर सवाल उठाए थे.

सनातन धर्म की तुलना मच्छर और डेंगू से की थी. इस पर प्रकाश डालने की बात संतोष पांडे ने भूपेश बघेल से की है और इस पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि गोबर और गौठान में घोटाला हुआ. उन्होंने इसकी तुलना बिहार के चारा घोटाले से की. उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की जनता को भम्रित किया गया. राजनांदगांव की आठ विधानसभा सीटों पर आदिवासियों के बीच भ्रम फैलाया गया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी सीटें भाजपा जीत रही है. संतोष पांडे ने 1966 में दिल्ली में 184 दिन के आंदोलन की घटना का जिक्र करते हुए करपात्री महाराज का उल्लेख किया और भूपेश बघेल से उत्तर मांगा. उन्होंने राममंदिर का न्योता दिए जाने पर कांग्रेस के नेताओं के शामिल नहीं होने पर भूपेश बघेल से उत्तर मांगा. संतोष पांडे ने भोपाल गैस कांड का भी जिक्र किया.