Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 : खैरागढ़ जिले में 75.25 % हुआ मतदान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटे मतदान दल, अफसरों ने किया स्वागत

खैरागढ़- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए भी मतदान हुआ. इसके अंतर्गत आने वाले खैरागढ़ जिले में शाम 6 बजे तक 75.25% मतदान दर्ज किया गया. वहीं अब धीरे-धीरे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के मतदान दलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों के मतदान दलों की वापसी का सिलसिला जारी है.

खैरागढ़ जिले में पिपरिया वेयर हाउस गोदाम को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न कराकर नक्सल प्रभावित बूथ करेलागढ़, साल्हेवारा , बकरकट्टा, गातापार, घाघरा भावे सहित ज़िलेभर की मतदान टीम ईवीएम जमा करने के लिए पहुंच रही है. जिले में सभी जगह शांति पूर्ण मतदान कराकर पहुंची मतदान टीमों का पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा और खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल ने स्वागत किया.