Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोहारीडीह घटना : कांग्रेस का कवर्धा में 21 को बड़ा प्रदर्शन, दीपक बैज ने घटना को लेकर कही यह बात…

रायपुर। लोहारीडीह घटना के विरोध में कांग्रेस 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दीपक बैज ने लोहारीडीह की घटना को पुलिस और सरकार की विफलता करार देते हुए इसके विरोध में कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही. 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गृह विभाग की बैठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ये कोशिश कर रहे हैं कि क़ानून व्यवस्था ठीक हो जाए, लेकिन सरकार से कानून व्यवस्था दूर हो चुकी है, बैठक लेने बाद कानून व्यवस्था में क्या सुधार आया. आम नागरिक की न जान सुरक्षित है न जेब.

बीजेपी के पोस्टर वार को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने, बीजेपी नेता और उनके गुंडों को बचाने के लिए के लिए पोस्टरें जारी कर रही है. इस तरह के पोस्टर वार करने से सरकार की असफलता नहीं छिपेगी.

वहीं 14 नवंबर से धान खरीदी पर बैज ने कहा कि क्या सरकार की नीयत में खोंट है? फसल कट चुकी है. 1 नवंबर से किसान धान बेचना चाह रहे हैं, लेकिन सरकार निर्णय नहीं ले रही है. आख़िर सरकार चाहती क्या है.

वहीं धान खरीदी के मूल्य को लेकर उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 2640 रुपए में धान खरीदी की थी. बीजेपी सरकार ने 3100 रुपए में धान खरीदी करने का निर्णय लिया था. केंद्र ने 117 रुपए और बढ़ाए हैं, तो क्या सरकार 3217 रुपए में धान खरीदी करेगी? इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को हमारी सरकार की बची हुई चौथी किश्त जारी करें.