Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

देश की आजादी में लोधी समाज का रहा है महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर।    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान नगर पंचायत पथरिया में छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का समाज के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर तथा समाज का प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मकर संक्रांति का पावन दिन है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के इतिहास में लोधी समाज का गौरवशाली योगदान रहा है। इस समाज ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी यह समाज अपनी कर्मठता, अखण्डता एवं एकता के कारण आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है, चुनाव के पहले हमने जो 18 लाख गरीबों को आवास देने का वादा किया था जिसे हमारी सरकार बनते ही पूरा किए और हम नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने अपना वादा निभाते हुए सुशासन दिवस पर 02 साल के लंबित धान का बोनस का भुगतान किया और ऐसे तमाम कार्य जिसका हमने वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री साव ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली लोधी समाज की रानी अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेते हुए यह समाज जागरूक होकर मुख्य धारा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, रोजगार, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में यह समाज अग्रसर हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोधी समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि हमारा समाज के लोग छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली ,झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में बहुतायत में निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति में हमारे समाज की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों से डटकर लड़ाई लड़ी। हमारे समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे – न्यायाधीश, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वकील जैसे पदों में अपनी सेवा देकर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं।