Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में उतरे स्थानीय नागरिक, प्रशासन ने संचालन पर लगाई रोक

राजनांदगांव। शहर के घनी आबादी वाले नंदई चौक में प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल दुकान बंद करने की मांग की.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने नागरिकों से चर्चा कर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विरोध जारी रहने पर प्रशासन ने फिलहाल दुकान संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा और असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की आशंका है. प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पार्षद को भी मौके पर बुलाने की मांग की. वहीं कुछ भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व से संपर्क कर दुकान को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई है.

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नागरिकों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.