Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराब घोटाला : अनवर ढेबर के करीबियों के ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज, नगदी, डिजिटल डिवाइस और नोट गिनने की मशीनें जब्त

रायपुर।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर के तीन करीबियों के करीब 6 ठिकानों पर दबिश दी थी. तलाशी अभियान के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, नगदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं. शराब से मिले नगदी से कई अचल संपत्तियां बहुत ही सस्ती दरों में खरीदने का भी खुलासा हुआ है. इसकी जानकारी ईडी ने प्रेस विज्ञप्त जारी कर दी है.

बता दें कि हाल ही में ईडी ने गरियाबंद के आबिद ढेबर, मोहम्मद हसन रजा मेमन, मोहम्मद गुलाम मेमन, सरफराज मेमन और मोहम्मद हसन रजा मेमन के मैनपुर के ठिकानों समेत रायपुर के सरफराज मेमन के यहां दबिश दी थी. ईडी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं. शराब से मिले नगदी से कई अचल संपत्तियां बहुत ही सस्ती दरों में खरीदने का खुलासा हुआ है. कई परिसरों से करेंसी नोट गिनने की मशीनें भी जब्त की गई है. इस मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है.