Special Story

विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली, भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझा, CM साय बोले-

विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली, भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझा, CM साय बोले-

Shiv Mar 18, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में एक सकारात्मक…

सीवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, शवों के साथ अमानवीय व्यवहार, रामकृष्ण हॉस्पिटल प्रबंधन ने कही यह बात …

सीवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, शवों के साथ अमानवीय व्यवहार, रामकृष्ण हॉस्पिटल प्रबंधन ने कही यह बात …

Shiv Mar 18, 2026 3 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल…

पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी

पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी

Shiv Mar 18, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने…

March 18, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराब घोटाला : पूर्व IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत, जानिए पूरा मामला…

बिलासपुर- प्रदेश में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा को हाईकोर्ट से राहत मिली है. शराब घोटाला मामले में एफ़आइआर दर्ज कर एसीबी / ईओडब्लू जांच कर रही है. आज सुनवाई के दौरान एसीबी/ईओडब्ल्यू ने जवाब पेश करने कोर्ट से समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने 2 हफ्ते का समय दिया, तब तक याचिकाकर्ता अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा के विरुध्द Acb/Eow की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है. हालांकि एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच जारी रहेगी. मामले की सुनवाई जस्टिस एनके चंद्रवंशी की कोर्ट में हुई.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के समय कथित शराब घोटाला मामला सामने आया था. ईडी ने इस मामले में कार्यवाही की और यह पाया कि राज्य सरकार की सरकारी दुकानों से ही नक़ली होलोग्राम वाली शराब बेची गईं. ईडी के अनुसार इस घोटाले में अनवर ढेबर ने अरुण पति त्रिपाठी के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह संचालित किया, जिसके प्रभाव के आगे पूरा सरकारी तंत्र (आबकारी विभाग) बेबस था.

ईडी के अनुसार, इस मामले के किंगपिन अनवर ढेबर को असीमित ताक़त भूपेश सरकार में प्रभावशाली अधिकारी अनिल टुटेजा से मिलती थी. इस मामले में ईडी ने गिरफ़्तारी की कार्रवाई शुरू की तो सुप्रीम कोर्ट से इस मसले पर आदेश जारी हुआ कि ईडी इस मसले पर कोई कार्रवाई किसी भी रुप में नहीं करेगी.