Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराब घोटाला मामला : ACB झारखंड की टीम ने रायपुर और दुर्ग में की छापेमारी

रायपुर। शराब घोटाले मामले में ACB झारखंड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग जिले में छापेमार कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की रेड से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम रायपुर के अशोका रत्न क्षेत्र में स्थित शराब कारोबारी सौरभ केड़िया के ठिकानों पर जांच कर रही है, वहीं दुर्ग में भी शराब कारोबारियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई झारखंड शराब घोटाले से जुड़े नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है। इससे पहले झारखंड ACB/EOW ने केडिया डिस्टिलरी के मालिक नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद झारखंड की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले गई।

आरोप है कि झारखंड में देशी शराब की सप्लाई नवीन केडिया द्वारा की जाती थी, जिससे झारखंड सरकार को करीब 136 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि विनय चौबे और अरुणपति त्रिपाठी को नवीन केडिया की डिस्टिलरी से सप्लाई की गई खेप के प्रत्येक कार्टन पर 300 से 600 रुपये तक का कमीशन मिलता था।

मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद नवीन केडिया ने एसीबी कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था, जिसे गोवा से गिरफ्तार किया गया।