Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चुनावी सीजन में ओडिशा से शराब की हो रही सप्लाई, पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शराब की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में प्रशासन भी अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर अलर्ट मोड पर है. अमलीपदर पुलिस ने बीती रात ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है.  

बता दें, छत्तीसगढ़ की तुलना में ओडिशा में शराब के दाम काफी कम हैं. ओडिसा सीमा में ढाबा और भोजनालय के आड़ में शराब खपाया जाता है.

जानकारी के अनुसार, अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बारीघाट सीमा पर आर्टिका वाहन को रोक कर तलाशी ली. पुलिस की जांच में पूरी वाहन अंग्रेजी शराब से भरी मिली. पुलिस ने वाहन में मौजूद 50 पेटी से 200.300 लीटर शराब बरामद कर जब्त करते हुए आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा आर्टिका वाहन को भी राजसात करने की तैयारी की जा रही है.

थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी दिनेश सिन्हा अमलीपदर निवासी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.