Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

जशपुर। जिले में मानसून की पहली बड़ी बिजली गिरने की घटनाओं में जानमाल का नुकसान देखने को मिला है। रविवार को बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं।पहली घटना बंबा गांव की है, जहां तेज बारिश के दौरान खेत के किनारे खड़ी एक वृद्ध महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला खेत की निगरानी कर रही थी, तभी अचानक बिजली चमकी और सीधा उस पर गिर गई।वहीं दूसरी घटना पास ही के पसिया लघुटरी गांव में हुई, जहां बारिश से बचने के लिए एक महिला और उसकी बच्ची पेड़ के नीचे खड़ी थीं। तभी तेज गर्जना के साथ वहां बिजली गिर गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बगीचा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया है। मृत वृद्धा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई मुआवज़े की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय पटवारी और तहसीलदार ने गांव पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।