Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खेत में लगी प्याज की फसल बचाने गए दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत

कवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को तेज आंधी, गरज और झमाझम बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिंगारपुर गांव निवासी हेमलाल पटेल (32 वर्ष) और उनकी पत्नी चैती पटेल के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है.

जानकारी के अनुसार, लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में हेमलाल और चैती प्याज की खेती करते थे. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खेती खराब होने का डर था. इसीलिए दोनों कल प्याज को तिरपाल से ढकने के लिए खेत गए हुए थे. इसी बीच आसमन से बिजली मौत बनाकर गिरी.

बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की. पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए.