Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खेत में काम करने के दौरान दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

कोरबा कोरबा के ग्राम हरदीबाजार में खेत में काम कर रहे दंपति पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। इस घटना में जहां ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गयी, वही गर्भवती पत्नी की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम उतरदा का है। बताया जा रहा है कि गांव में प्रवीण कुमार मरावी का परिवार निवास करता है। आज दोपहर प्रवीण अपनी पत्नी कीर्ति मरावी के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक गरज के साथ तेज बारिश होने लगी। दंपति बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लेते, इस दौरान दोनों आकाशीच बिजली की चपेट में आ गये। बताया जा रहा है कि गाज की चपेट में आकर जहां प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं उसकी पत्नी बेहोश होकर खेत में गिर गयी। करीब एक घंटे बाद जब पत्नी को होश आया, तब उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन फानन में दोनों को कोरबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पत्नी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को एक ही साल हुआ था। पत्नी 5 माह की गर्भवती है, जिससे परिवार में नन्हे मेहमान के आने का इंतजार था। लेकिन इससे पहले पति की मौत से पूरे परिवार में मातम व्याप्त है।