Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर मीट अप का आयोजन 24 फरवरी को

रायपुर-   राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा आगामी 24 फरवरी को क्रिएटर्स मीट अप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में होगा।

आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव ने इस संबंध में बताया कि मीट अप में सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया का महत्व, नई सरकार से युवाओं की उम्मीदें, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर राय शुमारी की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य शासन में विभिन्न पदों पर पदस्थ वरिष्ठ आई ए एस और आई पी एस अधिकारी भी शामिल होंगे, जिन्होंने आम जनता की मदद, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जनजागरुकता आदि में सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग किया है। साथ ही ऐसे सोशल मीडिया क्रिएटर भी आमंत्रित किया गया हैं, जिन्होंने प्रदेश की कला, संस्कृति, पर्यटन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स का सम्मान भी किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सहभागिता का मौका दिया जा रहा है। यह गूगल फॉर्म विभाग की सोशल मीडिया साइट्स पर उपलब्ध होगा। क्रिएटर्स के चयन का अंतिम निर्णय जनसंपर्क विभाग द्वारा लिया जायेगा।