Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कुएं में गिरा तेंदुआ, भोजन-पानी की तलाश में पहुंचा था गांव, रेस्क्यू टीम का इंतजार

गरियाबंद।  जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंडरीपानी डिही में बीती रात एक तेंदुआ खुले कुएं में गिर गया। यह तेंदुआ गांव के एक बैगा परिवार के घर मुर्गियों का शिकार करने आया था। मुर्गी का शिकार करने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तब अंधेरे के कारण वह खुले कुएं में गिर गया। यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

कुएं में कोने से चिपककर बैठा है तेंदुआ, वायरल हुई तस्वीर

तेंदुआ फिलहाल कुएं की एक संकरी दीवार पर कोने से चिपककर बैठा हुआ है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि वह डरा-सहमा हुआ है और वहां से बाहर निकलने की कोशिश नहीं कर पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वे कुएं के पास ज्यादा भीड़ नहीं लगने दे रहे हैं, ताकि तेंदुआ और अधिक तनाव में न आए।

गर्मियों में जंगल सूखे, गांवों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव

गर्मियों में जंगलों के जलस्रोत सूख जाते हैं और शिकार की उपलब्धता भी घट जाती है। इससे तेंदुए जैसे शिकारी जानवर भोजन और पानी की तलाश में गांवों की ओर आने लगे हैं। लगातार हो रही जंगलों की कटाई और मानवीय अतिक्रमण ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र पांडुका से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और उसे उसके प्राकृतिक आवास में लौटाया जा सके।