Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नेता प्रतिपक्ष महंत ने बजट को बताया निराशाजनक तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कांग्रेस की नकल

रायपुर-  छत्तीसगढ़ बजट पर नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की प्रतिक्रिया सामने आई है. डॉ. महंत ने जहां बजट को निराशाजनक करार दिया, वहीं भूपेश बघेल ने बजट में कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नकल करने का आरोप लगाया. वहीं दीपक बैज ने झूठा और लफ्फाजी का बजट करार दिया है. 

नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चर्चा में कहा कि बजट पूरी तरह निराशाजनक है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पर्याप्त राशि नहीं है, रोजगार की बात नहीं है, मोदी की गारंटी को पूरा कराने का कोई विजन नहीं है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी योजनाओं का नकल किया गया है. बजट में सिर्फ आंकड़ों की बात की गई है, कैसे करेंगे नहीं बताया गया है.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि ‘करे कोई भरे कोई’ कहावत आज के छत्तीसगढ़ के बजट पर लागू होती है. चुनाव में गारंटी देकर गए मोदी जी. अब मोदी जी की गारंटी का बोझ छत्तीसगढ़ नहीं सह पा रहा है. बजट के प्रावधान गवाही दे रहे हैं कि मोदी की गारंटी भाजपा सरकार को भारी पड़ रही है. इसकी वजह से बेचारे वित्तमंत्री राज्य के लिए नया कुछ कर ही नहीं पाए.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा के चुनावी वादों की ही तरह झूठ और लफ्फाजी का बजट, 2047 का झांसा दे कर जनता के साथ पुनः जुमलेबाजी. न महंगाई से त्रस्त जनता के लिए कोई ठोस रणनीति, ना ही युवाओं के रोजगार हेतु कोई रोड मैप प्रदेश के युवा, किसान, महिला, मजदूर, आदिवासी सभी वर्गों को हताश करने वाला बजट.