Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत : वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा- पशु के मांस और हड्डियों की तस्करी करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जानवरों के मांस और हड्डियों की अवैध तस्करी के मामलों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है. वन मंत्री केदार कश्यप ने इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पशु के तस्करी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

वन मंत्री केदार कश्यप ने पशु के मांस-हड्डी की तस्करी को लेकर कहा कि जो भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि हाल ही में वे बिलासपुर दौरे पर थे, जहां उन्हें कुछ लोगों ने कछुए की तस्करी की जानकारी दी. इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत कर दी गई है। यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के छह जिलों में चलाई जा रही है. इसकी शुरुआत कोंडागांव जिले से की गई, जहां लोगों को दुधारू गायें वितरित की गई.

इस संबंध में मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष 16 दिसंबर को केंद्रीय सहकारिता मंत्री के समक्ष एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था. उसी एमओयू के तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की संकल्पना को आगे बढ़ाया जा रहा है.

बस्तर संभाग के कांकेर और कोंडागांव जिलों में योजना की शुरुआत के साथ पूरे प्रदेश में लोगों को जागरूक किया जाएगा. मंत्री कश्यप ने कहा कि गुजरात और अन्य राज्यों में इस योजना से लोगों की आय और आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है. इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू किया जा रहा है.