Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रचार का अंतिम दिन: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी बांट रही सोने के सिक्के, चुनाव आयोग ले संज्ञान

रायपुर।  रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को प्रलोभन देने के लिए सोने के सिक्के बांट रही है. दीपक बैज ने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है.

दरअसल, आज कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के मुद्दे और रणनीति को लेकर जानकारी दी. इसी बीच उन्होंने बीजेपी पर जनता को प्रलोभन देने अलग-अलग सामग्रियां बांटने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की बात कही.

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा बीजेपी दक्षिण का उपचुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही है. इससे साफ़ होता है कि बीजेपी डरी हुई है. उन्होंने कहा बीजेपी बिछिया, पायल, साड़ी, 5 सौ से एक हजार का नोट, ताश की गड्डी, सोने के सिक्के, दारू और अंटा गोलियां बांट रही है. इससे पता चलता है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है.

उन्होंने इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की भी बात कही. दीपक बैज ने कहा, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है. लेकिन दक्षिण की जनता ने ठान लिया है कि इनके सोने, कंबल, साड़ी सब कुछ ले लेंगे लेकिन वोट कांग्रेस को ही देंगे.