Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महामाया मंदिर की दानपेटी तोड़कर चुराए लाखों रुपए, आरोपी CCTV कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा।   जिले के अकलतरा नगर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर पर चोरों ने धावा बोला है. मंदिर की दानपेटी तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी कर चोर रफूचक्कर हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, दान पेटी में नवरात्रि, नववर्ष और मकर संक्रांति में का चढ़ावा था. विगत आठ माह से दान पेटी नहीं खुला था. अकलतरा क्षेत्र के लोगों के आस्था के केंद्र महामाया मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद अकलतरा पुलिस जांच में जुट गई है.

पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से भी जांच करा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिख रहे आरोपी की पहचान करने में जुटी है.