Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में दिनदहाड़े लाखों की उठाईगिरी, शातिर ने लिफ्ट के बहाने किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर।  राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है. मोबाइल दुकान में काम करने वाले कर्मचारी के बैग से अज्ञात आरोपी ने 2.5 लाख रुपए पार कर दिए. गिनती करने पर पैसे कम मिले तब कमर्चारी ने खमतराई थाना पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी अपने बैग में वसूली के कुल 5 लाख रुपए रखकर जा रहा था. रास्ते में एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और इसी दौरान बेहद चालाकी से बैग से 2.5 लाख रुपये का बंडल लूटकर फरार हो गया. जब कर्मचारी ने पैसे गिनने शुरू किए, तब उसे रकम कम होने का पता चला, जिससे चोरी की आशंका हुई. इसके बाद वह खमतराई थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.