Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेलवे ट्रैक में मिली मजदूर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. बिलासपुर-कटनी रेल रूट के खैरझिटी रेलवे ट्रैक पर सोमवार को युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना के बाद शव घंटो तक ट्रैक पर पड़ा रहा. मृतक की पहचान बाबूलाल कोल के रूप में हुई है. घटना की सूचना जीआरपीएफ मौके पर पहुंची है.

पूरा मामला छत्तीसगढ़-एमपी बॉर्डर के खैरझिटी रेलवे ट्रैक का है. फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है और मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस जांच कर रही है. मृतक बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में काम करके वापस लौटा था. सोमवार सुबह जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी.

लाश पर से गुजरती रही ट्रेनें

जानकारी के मुताबिक, जिले के खैरझिटी गांव का निवासी बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में मजदूर था. वह काम करके वापस लौटा था, लेकिन आज सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. मृतक की गर्दन घटना में अलग होकर रेल्वे ट्रैक के बाहर मिली. गर्दन सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. इस हादसे में दुखद पहलू यह भी सामने आया कि रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी होने के बावजूद ऊपर से कई ट्रेनें गुजरती रही.

जांच में जुटी पुलिस

गौरेला थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने बताया कि शुरूआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परेशान होने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है. मामले की जांच में गौरेला पुलिस जुट गई है, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.