Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चना मिल में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, 25 लाख रूपये का मांगा मुआवजा

बलौदाबाजार-भाटापारा।   जिले के सुरखी स्थित चना फिल्टर मिल में हादसा होने से एक मजदूर की मौत हो गई. मजूदर के परिजनों ने मिल में जमकर हंगामा किया. मृतक के परिजनों ने 25 लाख रूपये की मुवाअजा राशि देने की मांग की गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है. ग्राम सुरखी स्थित एक चना फिल्टर मिल में आज हादसे में मजदूर की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों और अन्य मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर मौजूद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बात कही, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ. वहीं मृतक के परिवार ने 25 लाख रूपये की मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नाबालिग था और मिल में काम कर रहा था इसी दौरान हादसे में मौत हो गई है.

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम सुरखी स्थित चना फिल्टर मिल में हादसे में मजदूर की मौत हो गई है. मृतक का नाम रवि धुव ग्राम सुरखी है. घटना की जांच की जा रही है वही मृतक का आधार व जन्मप्रमाण पत्र मिलने के बाद पता चलेगा नाबालिक है या बालिक. यदि नाबालिक हुआ तो उस अनुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है वही मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा गया है. मिल राज पंडवानी का बताया जा रहा है.