Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्रम मंत्री ने दिलाई कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ

रायपुर-   कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब ने अपनी अलग पहचान बनाई है। चुनाव एक मात्र प्रक्रिया होती है। हर संगठन को चलाने के लिए मुखिया की जरूरत होती है। चुनाव में जीत-हार लगी रहती है। प्रेस जनता का आईना होता है। मीडिया सरकार की विभिन्न योजना को जन-जन तक पहुंचाता है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मेरे महापौर के कार्यकाल में प्रेस क्लब के भवन का निर्माण हुआ था। कोरबा की जनता ने अब मंत्री और विधायक का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे कार्य 6 महिने में पूरे हो चुके हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पूरे कोरबा में विकास की बहुत सारी संभावना है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरबा का विकास किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इससे पहले उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के द्विवर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, सचिव नागेन्द्र श्रीवास, उप सचिव रघुनंदन सोनी, कोषाध्यक्ष ई. जयन व कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री राजकुमार शाह, शेख असलम व नीलम पड़वार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरबा के पत्रकार जागरूक और एकजुट हैं। आज पत्रकार अपने कलम की ताकत से हर वर्ग को सरकार की योजना का लाभ दिलाने में सशक्त भूमिका निभा रहा है। मीडिया प्रभारी आकाश श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।