Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नियम विरुद्ध नियुक्ति पर बिफरे कोटवार, कलेक्टर से मुलाकात कर जताया विरोध, रखी यह मांग…

बेमेतरा। जिले के कोटवारों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसका इजहार करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की. कोटवारों नियम विरुद्ध की गई नियुक्ति को निरस्त कर कोटवार परिवार के सदस्य को नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं. मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

पूरा मामला बेमेतरा जिला के तहसील थानखम्हरिया के ग्राम रमपुरा का है, जहां नियमों को ताक में रखकर ग्राम कोटवार की नियुक्ति की गई है, जिससे जिला के कोटवारों में आक्रोश है. प्रदेश सचिव कोटवार संघ नागेश्वर चौहान के नेतृत्व में जिलेभर के ग्राम कोटवार कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से मुलाक़ात करने के साथ रमपुरा में ग्राम कोटवार की नियुक्ति निरस्त कर कोटवार परिवार के युवक की नियुक्ति की मांग की.

ग्राम कोटवारों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी गांव में कोटवार के रूप में कार्यरत हैं. उनकी मृत्यु के पश्चात उसके वारिस की ग्राम कोटवार के रूप में नियुक्ति की जाती है, लेकिन ग्राम रमपुरा में नियमों के विपरीत दूसरे युवक की ग्राम कोटवार के रूप में नियुक्ति हुई है, जिससे कोटवारों में नाराजगी है.

कोटवारों ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले बेरला तहसील क्षेत्र में तीन से चार गांव में इस तरह के और भी प्रकरण हैं, जिसमें नियमों को ताक पर रखकर कोटवार की नियुक्ति की गई है. इन नियुक्तियों को निरस्त कर पूर्व में रहे ग्राम कोटवार के वारिस की नियुक्ति को लेकर गुहार लगाई है.