Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा डकैती कांड : घर वालों को बंधक बनाकर लूट-पाट करने वाले 3 और आरोपी पकड़ाए

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के तराईदांड डकैती कांड में पुलिस ने 19 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज फिर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 22 डकैतों को पकड़ा गया है और अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है. इस मामले में रोचक बात यह रही कि डकैतों वारदात को अंजाम देते समय मकान मालिक से कहा कि “सौम्या चौरसिया का पैसा कहां रखा है, बता दो… नहीं तो मारे जाओगे!”

बता दें कि 6 तारीख को मकान मालिक शत्रुघ्न दास के घर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. मकान मालिक ने डकैती कर डेढ़ लाख नगदी और जेवरात ले जाने की शिकायत की थी. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने पहले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनके कब्जे से चार पहिया वाहन के अलावा हथियार भी जब्त किया गया था. गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर रिश्वतखोरी कर जबरन गिरफ्तारी का आरोप भी लगाया था.

ग्रामीणों ने सौम्या चौरसिया को लेकर उठाए सवाल

पकड़े गए आरोपियों में कोरबा के अलावा जांजगीर-चंपा और सक्ति जिले के लोग भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने सौम्या चौरसिया को लेकर सवाल उठाया है कि कहां-कहां से शत्रुघ्न के पास इतनी संपत्ति आई। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

डकैती में चौंकाने वाला खुलासा

पीड़ित परिवार की बेटी बबीता दास निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है. दुर्ग में दोनों ने साथ पढ़ाई की थी। कांग्रेस शासनकाल में जब सौम्या ज्वाइंट कलेक्टर के रूप में सीएम ऑफिस में उप सचिव थीं. तब बबीता कुछ समय उनके घर पर भी रहती थी. कोयला घोटाले में सौम्या की गिरफ्तारी के बाद बबीता अपने घर लौटकर शादी कर ली थी.

गिरफ्तार आरोपियों के पहचान:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि बालको में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 19 आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया था. इस मामले में 3 और आरोपियों को पाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. जिनके नाम लक्ष्मी नारायण श्याम, विनोद कुमार सलाम और अक्षय कुमार पावले कटघोरा निवासी है. इनके कब्जे से हथियार और नगदी रकम भी बरामद किए गए हैं. पुलिस इस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है.