Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘नो योर आर्मी मेला’ : भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों की लगेगी प्रदर्शनी, सेना के बारे में करीब से जानने का मिलेगा मौका

रायपुर।  राजधानी में भारतीय सेना की ओर से 5 और 6 अक्टूबर को नो योर आर्मी मेला का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और सेना के अधिकारियों ने साइंस कॉलेज मैदान का मुआयना किया और चर्चा की. कलेक्टर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें और नगर निगम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर ने कहा, यह प्रदेश में होने वाला अनोखा आयोजन है, जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा. स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए. इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनााश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, कर्नल सुमित शर्मा, कर्नल मुत्तालिक , कर्नल राजेंद्र सिंह तथा कर्नल अनुपम श्रीमाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

म्युजिकल शो का भी होगा आयोजन

इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा, जिसमे टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी. साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे, जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा. 05 अक्टूबर की संध्या को सेना के बैंड्स द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जबलपुर एवं वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी.