Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जाने कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी आने से उमस बढ़ गई है.लोगों को कुछ दिन अभी बारिश के लिए इंतजार करना होगा. प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना है.वहीं एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश हो सकती है. भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ की संभावना है. अगले चार दिन मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कम रहेगी, इसके बाद बढ़ोतरी हो सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क रहा या हल्की बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश दौरा कोचली, 13 सेंटीमीटर रामचंद्रपुर, 9 सेंटीमीटर अंबिकापुर, 7 सेंटीमीटर सूरजपुर, लटोरी, कुसमी में रिकॉर्ड की गई. सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहांपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा, केनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम विहार और उससे लगे उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है.

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना जताई है. वहीं गरज चमक के साथ बूंदबांदी संभव है. इस दौरान तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है.