Special Story

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीड़ी के नाम पर मारा चाकू, पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहारा ऑक्सीजोन में चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है. मामूली विवाद पर हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. 

शिव कुमार ढीमर ने 11 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह और उसके दोस्त ऑक्सीजोन घूमने गए थे. शाम करीब 5:30 बजे गौरी नगर निवासी विक्की यादव अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और शिव कुमार के दोस्त नरसिंग ढीमर से बीड़ी मांगने लगा. बीड़ी नहीं होने की बात कहने पर विक्की और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

आरोपियों ने नरसिंग ढीमर पर चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गया. शिव कुमार ढीमर बीच-बचाव करने गया तो उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 501/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस, और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने टीम गठित की. टीम ने आरोपियों का पता लगाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों गिरफ्तार करने के अलावा एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में 19 वर्षीय शुभम सौदागर, 20 वर्षीय विक्की नेवारे, 20 वर्षीय रोहित देवांगन, 22 वर्षीय हिरेन्द्र यादव और 19 वर्षीय चेतन कश्यप शामिल हैं. इसके अलावा एक नाबालिग आरोपी को कानून के अनुरूप अभिरक्षा में लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया.