Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल चोट के कारण हुए बाहर

राजकोट। राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लिए बुरी खबर निकलकर सामने आई है. टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं. हालांकि, केएल राहुल दूसरे ही टेस्ट मैच में बाहर हो गए थे. उम्मीद जताई जा रही थी कि वे चोट से उबर जाएंगे, लेकिन राहुल फिट नहीं हो पाए. अब टीम इंडिया में राहुल की जगह विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री होने के आसार हैं.

जानकारी के अनुसार, केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को तीसरे टेस्ट में मौका दिया जा सकता है. केएल राहुल की जगह आए देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ इंडिया ए से खेलते हुए उन्होंने हर किसी को इंप्रेस किया.

आईपीएल में गेंदबाज खाते हैं खौफ

आईपीएल में देवदत्त पडिक्कल बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हर गेंदबाज की जमकर क्लास लगाते हैं. आईपीएल में पडिक्कल ने 57 मैचों में 1521 रन ठोंके हैं. जिसमें 9 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है.

रणजी ट्रॉफी जमकर चला है बल्ला

रणजी ट्रॉफी मैच में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला खूब बोला है. पडिक्कल ने कर्नाटक बनाम तमिलनाडु के मैच में 151 रनों की पारी खेली थी. पडिक्कल इस पूरे सीजन में छाए रहे. रणजी के ओपनिंग गेम में पंजाब के खिलाफ उन्होंने 193 रन ठोक डाले थे. इसके बाद गोवा के खिलाफ उन्होंने 103 रन जड़ दिए. पडिक्कल ने इंडिया (ए) के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ तीन पारियों में 105, 65 और 21 रन बनाए.