Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के किशोर पारेख ने 61 वर्ष की उम्र में पांगरचुल्ला चोटी पर लहराया तिरंगा, -7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंचाई का रास्ता किया तय, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

जगदलपुर- शहर के 61 वर्षीय जानेमाने समाजसेवी किशोर पारेख ने उत्तराखंड की पांगचुरल्ला चोटी पर तिरंगा फहराया है. जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में बैठ जाते हैं उस उम्र में किशोर पारेख ने 15 हजार फीट ऊंची चोटी में पहुंचकर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है. वहीं इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किशोर पारेख को बधाई दी है.

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो”. हमारे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के किशोर पारेख जी ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची उत्तराखंड की पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है. उम्र को बाधा न मानकर किशोर जी के इस जज्बे से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है. उनको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फ से ढका पांगचुरल्ला पहाड़ स्थित है. यहां तक पंहुचने के लिए किशोर पारेख और उनके टीम को 10 दिन लगे. 15 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की शुरुवात 26 अप्रैल से की थी. 6 मई की सुबह लगभग 8 बजे किशोर पारेख 15 सदस्यों के दल के साथ चोटी पर पंहुचे. पांगचुरल्ला की चोटी पर -10 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ा.

गौरतलब है की पांगचुरल्ला पहाड़ की चोटी में पहुंचने के इस अभियान में कुल 15 लोग शामिल हुए. इनमें से अधिकतर कर्नाटक के मैसूर और बैंगलोर से थी. जबकि छत्तीसगढ़ से किशोर पारेख शामिल हुए. किशोर पारेख पूर्व में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके है.