Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

2 घंटे तक रखा झांसे में, फिर शातिर ने खाते से उड़ाए 5 लाख रुपए

बिलासपुर।  बिलासपुर में ठगों ने एक बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई पार कर दी. केवाईसी अपडेट करने के नाम पर चिकनी चुपड़ी बातें की और फिर उन्हें लाखों रुपयों का चूना लगा दिया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. गोडपारा के रहने वाले 74 वर्षीय अशोक गुलहरे ने 20 दिसंबर को अपने गैस कनेक्शन का केवाईसी करने एजेंसी के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया. एजेंसी में किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से कंपनी के हेल्पलाइन नंबर में फोन किया. उन्हें 2 मिनट रुकने के लिए कहा गया और फिर कुछ देर में नंबर कट गया. कुछ देर बाद उनके फोन में एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और मदद करने का आश्वासन देकर उससे 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने कहा गया.

बुजुर्ग ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर नहीं कर पाए तो ठगी करने वालों ने उन्हें दोबारा फोन किया और वॉटसएप में एटीएम और बैंक खाते की फोटो भेजने कहा. इस पर अशोक गुलहरे ने उनके बताये फोन नंबर पर बैंक खाता और एटीएम की फोटो भेज दी. इसके बाद उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने कहा गया. ऐप डाउनलोड करने में 2 घंटे लग गए लेकिन इसी दौरान उनके खाते से 4 लाख 99 हजार 999 रुपए निकल गए. काफी देर तक एप डाउनलोड नहीं होने के बाद बुजुर्ग ने उसे छोड़ दिया लेकिन इसी दौरान उन्हें बैंक अकाउंट से रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया. तब उन्हें ठगी होने का अंदाजा हुआ. इसके बाद वह बैंक पहुंचे और अपना खाता और एटीएम फ्रिज कराया. कोतवाली पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस अज्ञात आरोपियों का सुराग पता करने में जु गई है.