Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कवासी लखमा ने ईवीएम से छेड़छाड़ का जताया संदेह, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत…

जगदलपुर- बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ईवीएम से छेड़छाड़ का संदेह जताया है. उन्होंने सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के बार-बार के दौरे पर संदेह जताते हुए इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है. जगदलपुर, बस्तर व चित्रकोट विधानसभा की ईवीएम मशीनों को धरमपुरा के हार्टीकल्चर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील कर रखा गया है.

इस बीच जगदलपुर में पूर्व मंत्री एवं बस्तर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा कि ईवीएम की छेड़छाड़ के मकसद से सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने जगदलपुर की हॉर्टिकल्चर कॉलेज में मौजूद स्ट्रांग रूम में जाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा है कि सुरक्षा के इंतजाम होने के बावजूद भी बार-बार अधिकारियों का दौरा संदेहास्पद है, मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की भी बात कवासी लखमा ने कही है.