Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कवर्धा हादसा : CM साय ने मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, कहा-

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम बाहपाली में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से फोन पर बात अपनी शोक संवेदना प्रकट की. उन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

साय ने फोन पर बात करते हुए कहा कि बहुत ही दुःखद घटना घटित हुई है, लेकिन होनी को टाला नहीं जा सकता. हम सब आपके साथ हैं, पूरी सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है. घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री भी आप सभी से मुलाकात करने पहुंचे हैं. आप लोगों को हर संभव मदद की जाएगी. तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि के अलावा हमारी सरकार आप सभी को पांच-पांच लाख रुपए देगी. आप सभी बहुत कष्ट में हैं, लेकिन हमारी शोक संवदेनाएं आप सभी के साथ है. आप सभी हमें अपना समझें. कुछ भी परेशानी हो तो गृह मंत्री जी को बताइए. वे त्वरित आपकी मदद करेंगे. हमारी सरकार आप सभी के लिए उचित मुआवजा की घोषणा कर रही है.

गौरतलब है कि कल दोपहर कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों से भरी पिकअप के पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए. घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई. साय ने मृतक के परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही.