Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गंभीर रूप बीमार और दिव्यांगजनों की सहायता हेतु 13 सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन

रायपुर।  लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव समाजसेवी संस्था द्वारा 13 सितम्बर को होटल ट्राइटन, व्ही आय पी चौक, करेंसी टावर के सामने गंभीर रूप बीमारी और दिव्यांगनों की मदद के लिए 13 सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गाएगा। 

इस आयोजन के ज़रिए कैंसर पीड़ित,किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट के मरीजों के चिकित्सा सर्जरी ओर उपचार , नेत्रहीन छात्र छात्राओं के शिक्षा और दिव्यांग जनों की सहायता तथा एम ए पास छात्र को बी एड की शिक्षा में मदद के लिए उपयोग में लाई जायेगी ।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग्य के देश के ख्यातिनाम जगदीश सोलंकी,ओज रस,कवि विष्णु सक्सेना श्रृंगार रस, श्वेता सिंह गीत गजल, रामकृष्ण वैष्णव गीत ओर कवि सम्मेलन का संचालन करेंगे कवि शशिकांत यादव।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रमुख अतिथि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी और स्काई ऑटोमोबाइल के संचालक अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

संस्था के अध्यक्ष सुभाष राठी ने बताया की संस्था द्वारा विगत दिनों भजन सम्राट अनूप जलोटा जी के भजन का भी आयोजन जीवन दान,शिक्षा दान के लिए किया गया था। जरूरत मंदो की सहायता कर उनको आत्मनिर्भर बनाने जैसे की कई सामाजिक उपक्रम संस्था हर समय करते आ रही हैं। सामाजिक कार्यो के अलावा संस्था रायपुर के चौराहों का निर्माण भी करवाने जा रही है ताकि उस एरिया में होने वाले एक्सीडेंट से बचाव किया जा सके । इस आयोजन में पावर्ड बाय में विश्वभारती ऑटोमोबाइल,काइनेटिक ग्रीन ओर होटल ट्राइटन ने सहयोग प्रदान किया है।

पत्रकार वार्ता में संस्था के संरक्षक प्रदीप गोयल, मार्गदर्शक गोकुल दास डागा, सदस्य अनिल टोपे,भार्गव तारे,पुष्पराज सिंह,डॉ मनीष गुप्ता और अन्य सदस्य उपस्थित थे।