Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांकेर हादसा अपडेट : सांसद नाग की गाड़ी की टक्कर से घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, अब तक तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

भानुप्रतापपुर।  कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग के काफिले के वाहन की टक्कर से घायल एक और युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अब तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों एक ही गांव पोंडगांव के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश देखा जा रहा है.

यह हादसा सोमवार रात हुआ. भाजपा सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ जा रहे थे, तभी अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल थे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. घायलों को अंतागढ़ अस्पताल लाया गया था. सांसद भोजराज नाग भी अस्पताल पहुंचे थे. इस हादसे में एक की घटना स्थल पर मौत हुई. वहीं इलाज के दौरान एक घायल की और जान चली गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी. घायलों को अंतागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतकों के नाम गिरधारी समरथ, कुलेश्वर समरथ और तामेश्वर देहारी बताए गए हैं.